Please wait

थाने में मौत के मामले में हाई कोर्ट पहुंची भाजपा, पुलिस पर खड़े किये सवाल : ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त था मृतक, शव पर नहीें मिले जख्म के निशान

पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार अशोक के शव से किसी प्रकार के किसी जख्म का निशान नहीं मिला हैं। मारपीट के किसी प्रकार को ना तो कोई निशान मिला हैं और ना ही कोई चोट। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ हैं कि अशोक की मौत स्वभाविक हैं।

16 Nov 2023

थाने में मौत के मामले में हाई कोर्ट पहुंची भाजपा, पुलिस पर खड़े किये सवाल : ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त था मृतक, शव पर नहीें मिले जख्म के निशान

कोलकाता। एक शख्स की पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उस व्यक्ति को चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के आरोप में आर्महर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था। परिवार ने शिकायत की कि उन्होंने पुलिस स्टेशन बुलाया और उनकी पिटाई की गई। इसके बाद शख्स को लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शख्स को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक सिंह (42) के रूप में हुई है। घटना को लेकर रहस्य बरकरार हैं कि आखिर थाने के अंदर हुआ क्या? आखिर अशोक की मौत कैसे हुई? क्या पूछताछ के नाम पर अशोक के साथ मारपीट की गयी? ऐसे कई सवाल थे जिसे लेकर रहस्य गहराया हुआ था। इन सब के बीच अशोक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया हैं जिसमें कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आयी हैं। पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार अशोक के शव से किसी प्रकार के किसी जख्म का निशान नहीं मिला हैं। मारपीट के किसी प्रकार को ना तो कोई निशान मिला हैं और ना ही कोई चोट। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ हैं कि अशोक की मौत स्वभाविक हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ हैं कि अशोक को ब्रेन ट्यूमर था जिसका इलाज चल रहा था। यही नहीं अशोक  मैलिग्नेसी से भी ग्रसित था और उसके मस्तिष्क में एक गुब्बारे जैसा आकार बन गया था जो अचानक फट गया। मैलिग्नेसी के इलाज के कारण अशोक की त्वचा काली पड़ गयी थी। अशोक के ब्रेन ट्यूमर को संरक्षित कर लिया गया है साथ ही बायोप्सी के लिए त्वचा भी सुरक्षित रख ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अशोक के अंडकोश के भी नीचे कई घाव पाये गये हैं। 

इधर घटना को लेकर कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (1) मूरलीधर शर्मा ने सीसीटीवी फूटेज की जानकारी देते हुए कहा कि थाने में लगे सीसीटीवी फूटेज के अनुसार 15 नवंबर की शाम 5.43 बजे अशोक सिंह थाने में प्रवेश करता हैं और इसके महद दो मीनटों के बाद ही 5.45 बजे वो थाने से बाहर निकल जाता हैं। इसके एक मीनट के बाद के बाद अशोक वापस 5.46 बजे थाने में प्रवेश करता हैं और फिर वही से 5.54 बजे वो भाजपा समर्थक मदन लाल को फोन करता हैं। इसके 8 मीनट के बाद 6.02 बजे वो पूछताछ के लिये जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होता हैं और महज 2 मीनट के बाद ही 6.04 बजे अशोक के परिवार से दो सदस्य एक महिला और एक पुरूष थाने में पहुँचते हैं जहाँ पुलिस ने उन्हें बताया कि अशोक की तबियत बिगड़ गयी हैं। इसके 6 मीनट के बाद ही अशोक को लेकर पुलिस की टीम मेडिकल कॉलेज पहुँचती हैं जहाँ चिकिसत्सक उसे मृत घोषित कर देते हैं। 

मदन ने खुलासा किया कि बुधवार शाम को युवक ने फोन पर उनसे क्या कहा था। अशोक ने मदन को यह भी बताया कि उसे बुधवार को थाने बुलाया गया है। मदन ने कहा, मैं दोपहर को उसकी दुकान पर गया तो उसने कहा कि थाने से फोन आया है। मैं क्या करूँगा?

 मदन ने बताया कि बुधवार शाम उनके पास कुछ ही मिनटों में लगातार दो कॉल आईं। अशोक ने फोन किया। दूसरा अमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से है। आखिरी फोन कॉल में उन्हें बताया गया कि अशोक नाम का युवक थाने में बेहोश हो गया है, उसे ले जाया जाए। मदन ने उससे पहले अशोक से भी बात की थी।

इस बार अमहस्र्ट स्ट्रीट थाने में हुई मौत के मामले में भाजपा नेता सजल घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार को उनकी वकील व भाजपा नेत्री प्रियंका टिबरेवाल ने हाई कोर्ट का ध्यान आकर्षित करते हुए घटना में जनहित मामला दर्ज करने की मांग की। मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मामले की अनुमति दी। मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है। भाजपा नेता और कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 50 के पार्षद सजल घोष की ओर से दायर इस मामले में हाई कोर्ट में तीन अर्जियां दाखिल की गई हैं। एक, शव परीक्षण की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए। दो, पोस्टमार्टम कमांड अस्पताल में कराया जाए। तीसरा, अमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज अदालत में जमा किया जाना चाहिए। 
परिवार के सदस्यों का आरोप, थाने में युवक की काफी पिटाई हुई
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए सडक़ पर अवरोध किया था। वे इस मामले की सीबीआइ जांच की भी मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के कारण सडक़ पर यातायात लगभग ठप रहा। पुलिस का कहना है कि चोरी हुआ मोबाइल फोन जमा करने के लिए अशोक थाने में आया था। वहीं वह बीमार पड़ गया। जिसके बाद तनिक भी देर न करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

क्या थी घटना

थाने में चोरी का मोबाइल लौटाने आये एक युवक की थाने में तबीयत बिगडऩे के बाद उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया गया। घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में बुधवार शाम की है। मृत युवक का नाम अशोक साव बताया गया है। वह इलाके का ही निवासी है। इधर, इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने काफी देर तक कॉलेज स्ट्रीट में अवरोध कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि थाने में अशोक की पिटाई की गयी है। इसके कारण वह बीमार पड़ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। करीब आधे घंटे तक गुस्साए लोगों ने कॉलेज स्ट्रीट में अवरोध कर प्रदर्शन किया। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News